कोल: ज्ञानवापी मस्जिद को अलीगढ़ की मुस्लिम भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने बताया मंदिर की जगह, मुस्लिम समुदाय से की अपील
Koil, Aligarh | Feb 4, 2024 अलीगढ़ की रहने वाली मुस्लिम भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान हमेशा से अपने बयानों के कारण सुर्खियों में रहती है। रविवार को जयगंज में मुस्लिम भाजपा नेत्री रूबी आसिफ खान ने ज्ञानवापी मस्जिद की जगह को मंदिर की जगह बताते हुए वहां पर मंदिर होने की बात कही है। रूबी आसिफ खान ने मुस्लिम समुदाय से अपील की है कि मंदिर की जो भी जगह है उसे हँसते हुए दे देनी चाहिए।