कोल: लोहसरा,सवारियों से भरा टेम्पो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराया, हादसे में महिलाओं समेत 7 लोग घायल 6 घायल पहुंचे अस्पताल
Koil, Aligarh | Feb 4, 2024 अलीगढ़ के थाना लोधा इलाके के लोहसरा के पास राइजिंग स्टार स्कूल के सामने सवारी से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकराया।हादसे में टेंपो में सवार महिलाओं समेत 7 लोग हुए घायल।सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए रविवार की शाम जिला अस्पताल भेज दिया है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद 3 को किया मेडिकल कॉलेज रैफर।