खंडवा नगर: 17 वर्षीय किशोरी को प्रीमेच्योर डिलीवरी, रेप का खुलासा
खंडवा में एक 17 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया हैं। खुलासा तब हुआ जब पेट में पीड़ादायक दर्द होने पर परिवार वाले नाबालिग बेटी को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां प्री-मैच्योर डिलीवरी हो गई। यानी, 5-6 महीने का गर्भ ठहरा हुआ था। अस्पताल के टायलेट में ही भ्रूण गिर गया। इसकी सूचना अस्पताल स्टाफ को मिली तो सभी दंग रह गए।