पन्ना: नदियों और जलाशयों में फिशिंग पर लगा ‘महा-बैन’, 16 जून से दो महीने तक थमेगा महाजाल जनसंपर्क अधिकारी ने दी जनकारी।
Panna, Panna | Jun 8, 2026 मध्यप्रदेश में जलीय पर्यावरण और मछलियों के कुनबे को बढ़ाने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मत्स्योद्योग संचालनालय ने आगामी 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक 'क्लोज सीजन' घोषित किया है। इस दौरान सभी नदियों और बड़े बांधों में मछली पकड़ने और परिवहन पर पूरी तरह रोक रहेगी। हालांकि, छोटे और निजी तालाबों को इस प्रतिबंध से छूट दी गई है।