भूषणा नदी के पास सोमवार को आपसी विवाद को लेकर ससुरालवालों ने सूईया निवासी मोहम्मद शाहवाज आलम के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। दोपहर करीब 12 बजे जख्मी का इलाज कटोरिया रेफरल अस्पताल में कराया गया। घटना को लेकर जख्मी ने बड़फेरा गांव निवासी अपने साले पर मारपीट का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराया है।