धौरहरा: समरदहा गांव के दबंगों ने पीड़िता की घरवाहि की जमीन पर किया जबरन अवैध कब्जा, पीड़िता ने उच्च अधिकारियों से की शिकायत
धौरहरा तहसील के खमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम समरदहा गांव में एक पीड़िता की जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा किए जाने का मामला सामने आया है।गांव निवासी पीड़िता ने बताया कि गांव के दबंगों ने उनकी घरवाहि की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया है। पीड़िता ने आज उच्च अधिकारियों को लिखित प्रार्थना पत्र देकर मामले में जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की है।