महोबा: बसेला के पास तेज रफ्तार बाइक कुत्ते से टकराई, दो युवक गंभीर घायल
Mahoba, Mahoba | Jun 3, 2026 तेज रफ्तार बाइक अचानक सामने आए कुत्ते से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में हमीरपुर जिले के औटा गांव निवासी 18 वर्षीय अजय और 16 वर्षीय छोटू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पनवाड़ी जा रहे थे। राहगीरों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।