बख्शी का तालाब: सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों की चोरी की, चांदी के जेवर और सामान ले उड़े
सैरपुर थाना क्षेत्र की सन व्यू कॉलोनी में सूने मकान को निशाना बनाकर चोर लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित सुमित कुमार सिंह के मुताबिक, 23 मई की रात बदमाशों ने मकान का ताला तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी तब हुई जब उनके ससुर नंद लाल वर्मा घर पहुंचे और सामान बिखरा मिला। चोर चांदी की गणेश प्रतिमा, चार जोड़ी पायल, बिछिया, कंग