गोमिया: कोठीटांड में बैंक ऑफ़ बडौदा शाखा के कर्मचारी का संदिग्ध परिस्थिति में शव बरामद
Gumia, Bokaro | May 26, 2026 गोमिया स्थित बैंक ऑफ़ बडौदा शाखा के कर्मचारी सह ग्राहक सेवा सहायक 38 वर्षीय विनय कुमार सिंह चौधरी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। उनका शव मंगलवार को गोमिया कोठीटांड स्टेशन रोड स्थित किराए के मकान में बंद कमरे से बरामद किया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक मूल रूप से पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कांड्रा गांव के निवासी बताए जाते हैं।