बिंदकी: जाफरगंज कस्बे के समीप ऑटो और बाइक के बीच हुई तेज टक्कर, तीन लोग घायल, 2 को गंभीर हालत में रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के जाफरगंज थाना कस्बे के समीप जाफरगंज गढ़ी मार्ग में बुधवार की शाम 4:30 बजे बाइक व ऑटो में टक्कर हो गई। दुर्घटना में ऑटो में सवार कमला देवी उम्र 45 वर्ष पत्नी सुखेंद्र व सपना देवी उम्र 18 वर्ष पुत्री जयकरण निवासी जाफरगंज तथा बाइक में सवार अनुराग उम्र 18 वर्ष निवासी मिर्जापुर थाना चांदपुर घायल हो गए। कमला देवी तथा अनुराग को रेफर कर दिया गया।