परसिया: एचएमएस ने पूर्व विधायक बावरिया का अभिनंदन किया, मोआरी कोयला खदान की स्वीकृति के लिए जताया आभार
कोयला खदानों में कार्यरत मजदूर संगठन एचएमएस ने पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया का शुक्रवार को अभिनंदन किया। शुक्रवार को बारह बजे मजदूर संगठन एचएमएस के पदाधिकारी पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया के घर पहंुचे। मोआरी कोयला खदान को मिली फाईनल स्टेज की स्वीकृति के लिए संगठन ने उनका आभार माना। एचएमएस पेंच क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशीं टीम के साथ पहुंचे।