हैदरगढ़: सिद्धौर ब्लॉक में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास
सिद्धौर ब्लॉक क्षेत्र में रविवार करीब 8:30 बजे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया, जिसमें स्थानीय कर्मचारी, अधिकारी, शिक्षक, प्रधान, बीडीसी और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे।