भीलवाड़ा: वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनजागरूकता एवं जल संरक्षण गतिविधियों का आयोजन
राज्य सरकार के निर्देशानुसार वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जिलेभर में विभिन्न विभागों के समन्वय से जल संरक्षण, जल बचत एवं जनजागरूकता से संबंधित विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार अभियान के तहत आमजन को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने एवं जल स्रोतों के संरक्षण का संदेश देने हेतु विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए