श्रीडूंगरगढ़: शराब के नशे में पति ने पत्नी और बच्चों से की मारपीट, श्रीडूंगरगढ थाने में मामला दर्ज
श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पत्नी और बच्चों के साथ मारपीट करने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। गांव बाना निवासी सुमन ने अपने पति ओमप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि करीब 10 वर्ष पहले विवाह के बाद से ही पति शराब पीकर मारपीट करता है और कम दहेज लाने के ताने देता है। कई बार घर से निकालने के बाद समाज और परिज