धमतरी: धमतरी जिले में शराब की किल्लत, शासन को हर रोज ₹50 लाख का नुकसान
धमतरी जिले की शराब दुकानों में पर्याप्त सप्लाई नहीं होने के कारण शराब की किल्लत बढ़ गई है। इस वजह से आबकारी विभाग को प्रतिदिन 50 लाख रू. का नुकसान हो रहा है। जरूरतमंद पियक्कड़ ब्लेक में दोगुने रेट पर खरीदने के लिए मजबूर हो रहे हैं। बता दे कि धमतरी जिले में कुल 27 शराब दुकानें हैं। जहां प्रतिमाह 30-35 करोड़ रू. की शराब बिक्री होती है।