कौंच: कोंच में सिकरी पुलिया के पास इको कार ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटा घायल, महिला को जिला अस्पताल रेफर किया गया
Konch, Jalaun | May 1, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे सिकरी पुलिया के पास सड़क हादसे में माँ-बेटा घायल हो गए, दोनों बाइक से इलाज कराने कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जा रहे थे, तभी पीछे से आई इको कार ने कट मार दिया, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, हादसे में ग्राम कन्हरी निवासी कमला और उनके पुत्र विवेक गुप्ता घायल हो गए।