कुरूद: ग्राम डंडेसरा में खेतों में भीषण आग से फैली सनसनी, दमकल टीम की मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू
Kurud, Dhamtari | Apr 15, 2026 मंगलवार की रात्रि ग्राम डंडेसरा के खेतों में भीषण आग लग गई थी जिससे इलाके में सनसनी फैल गई थी जिसके पश्चात कुरूद से फायर ब्रिगेड टीम को मौके में बुलाया गया किसकी घंटों मशक्कत के बाद आग में काबू पाया गया ग्रामीणों ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया कि खेतों में आग कैसे लगी थी स्पष्ट नहीं किन्तु समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो आग बस्तियों की ओर भी आ सकती थी