महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1597 पीस चाइनीज ई-सिगरेट बरामद की। चौकी प्रभारी मनीष पटेल लक्ष्मीपुर के नेतृत्व में भरवालिया पुल के पास गन्ने के खेत से यह खेप पकड़ी गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इनकी कीमत लगभग 25 लाख रुपये आंकी गई है। बरामद माल कस्टम कार्यालय को सौंप दिया गया है