उधवा: उत्तरी बेगमगंज पंचायत में महिला की चाकू मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार: एसडीपीओ ने दी जानकारी
राधानगर थाना क्षेत्र के उत्तरी बेगमगंज पंचायत में एक विवाहिता महिला राखी देवी की उनके पति के द्वारा चाकू घोंपकर जख्मी कर दिया गया। परिजनों के द्वारा महिला को इलाज हेतु मालदा ले जाने के क्रम में रास्ते में उनकी मौत हो गई। राजमहल एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी पति प्रार्थी घोष को गिरफ्तार कर लिया गया है।