शुजालपुर: कांवड़ यात्रा के दौरान करंट लगने से युवक की मौत, गांव में शोक
आष्टा मार्ग पर कांवड़ यात्रा के दौरान ग्राम अमलाय पत्थर निवासी संतोष सिंह राजपूत की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बताया जा रहा है कि संतोष सिंह भगवान भोलेनाथ की भक्ति में कांवड़ यात्रा पर निकले थे, लेकिन हादसे के चलते उनकी जान चली गई। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम का माहौल है। घटना ने