सरधना: बिनोली रोड बालाजी भवन में हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में हुआ सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ
सरधना नगर के बिनौली रोड स्थित बालाजी भवन में श्री बालाजी हनुमान महाराज जन्मोत्सव एवं हनुमान जयंती का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया गया, कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया