गोपालगंज: थावे और बरौली थाना पुलिस ने मारपीट समेत अन्य मामलों में फरार 6 आरोपियों के घर कोर्ट के आदेश पर इश्तहार चिपकाए
थावे थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मारपीट सहित अन्य मामले में फरार चल रहे चार व बरौली थाना की पुलिस ने दो आरोपितों के घर कोर्ट के आदेश पर इश्तहार चिपकाया। साथ ही फरार चल रहे आरोपितों को समर्पण करने की अपील की है।