अथमलगोला: अथमलगोला में ट्रेन की चपेट में आने से सीआरपीएफ इंस्पेक्टर की मौत
अथमलगोला थाना क्षेत्र के बुद्धरा गांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर विनय पासवान (59) की मौत हो गई। वे चकाई (जमुई) में पदस्थापित थे और छुट्टी में घर आए हुए थे। ग्रामीणों के अनुसार वे टाल क्षेत्र से खेत देखकर घर लौट रहे थे, तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना के बाद अथमलगोला पुलिस ने शव बरामद कर अंत्यपरीक्षण कराया और परिजनों को सौं