खुरई: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर, अधिवक्ता संघ ने न्यायालय में कार्यरत महिलाओं का किया सम्मान
Khurai, Sagar | Mar 8, 2025 शनिवार दोपहर लगभग 3 बजे खुरई न्यायालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अधिवक्ता संघ द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया। जिसमें महिला न्यायाधीशों, न्यायाधीशों की पत्नियों, महिला अधिवक्ताओं सहित अन्य क्षेत्रों की महिलाओं का सम्मान किया गया,जिसमें पगड़ी पहनाकर व शाल श्रीफल से किया गया सम्मान।