चंदौली: चंदौली जिले में तैनात SDM पति-पत्नी अनुपम मिश्रा व दिव्या ओझा के बीच तकरार, अनुपम मिश्रा पर दहेज मांगने का आरोप
सदर एसडीएम दिव्या ओझा के पिता ने मुगलसराय एसडीएम अनुपम मिश्रा पर नपुंसकता छिपाकर शादी करने, दहेज मांगने व मारपीट का आरोप लगाया है। 20 करोड़ की मांग का आरोप लगाते हुए प्रतापगढ़ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया। दोनों अधिकारी एक ही जिले में तैनात हैं, लेकिन लंबे समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों से संपर्क नहीं हो सका, जांच जारी है।