बेगूसराय: व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर न्यायाधीश ने अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक
व्यवहार न्यायालय स्थित एडीआर भवन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सह अवर न्यायाधीश मंजुश्री कुमारी ने आगामी 14 सितंबर को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिले के सभी अनुमंडल पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की. बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों का कैसे निष्पादन हो सके.