नयागांव थाना की पुलिस ने अपहर्ता को गांधी स्टेडियम के निकट से सकुशल बरामद कर लिया है. इस बात की जानकारी एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नया गांव थाना में एक विवाहिता के अपहरण किए जाने का मामला दर्ज किया गया था.