बेगूसराय: जिला नियोजनालय द्वारा ITI कैंपस में जॉब कैम्प आयोजित, 37 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत हुआ चयन
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आईटीआई कैंपस में जॉब कैम्प का आयोजन किया गया है. जहां 60 रिक्तियों के विरुद्ध 37 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया. यह बातें जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि भारत फाइनेंशियल इन्क्लोजिंग लिमिटेड के प्रतिनिधि मनोज कुमार ने कैम्प में आये अभ्यर्थियों को सभी जानकारी दी.