बेगूसराय: जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त सम्पन्न, 2,314 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित सिपाही भर्ती परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. जहां कुल 7,837 परीक्षार्थियों में 5,523 उपस्थित एवं 2,314 अनुपस्थित रहे. यह बातें जिला शिक्षा पदाधिकारी राजदेव राम ने कही. परीक्षा एक पाली में दोपहर 12:00 बजे से 02:00 बजे तक सम्पन्न हुई. परीक्षार्थियों को सुबह 10:30 बजे तक ही प्रवेश दिया गया.