गुना और प्रदेश के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल हनुमान टेकरी ट्रस्ट के प्रबंधन पर आर्थिक अनियमिताओं के साथ अन्य आरोप सवर्ण आर्मी ने लगाए है। 6 जनवरी को कलेक्टर को ज्ञापन देकर ट्रस्ट द्वारा चढ़ावे और दान की राशि का हिसाब सार्वजनिक न करने, दान राशि का दुरुपयोग, ओर अन्य गंभीर गंभीर आरोप लगाए हैं। ज्ञापन में कलेक्टर से जांच और कार्यवाही की मांग की गई है।