बालाघाट: बालाघाट जिले के पिकनिक स्थलों पर नववर्ष 2026 का उत्साहपूर्ण जश्न, पुलिस ने सुरक्षा के लिए कड़े इंतजाम #newyearparty2026
नए वर्ष 2026 के पहले दिन गुरुवार को बालाघाट नगर और आसपास के प्रमुख पिकनिक स्थलों पर परिवारों और युवाओं ने उत्साहपूर्वक नया साल मनाया। हरियाली और झरनों से सजे स्थानों पर दिनभर आनंद और चहल-पहल बनी रही। दोपहर करीब 2 बजे जनता की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस ने शहर और सभी पिकनिक स्पॉटों पर तैनाती बढ़ाई। विशेष गश्त दल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।