बीना: तहसील परिसर में क्षत्रिय कुर्मी समाज ने सौंपा ज्ञापन, नए भवन में वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित करने की मांग
Bina, Sagar | Oct 31, 2025 भारत रत्न लोह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती के अवसर पर जहां क्षेत्र में जगह-जगह कार्यक्रम के आयोजन किया जा रहे हैं तो वहीं क्षत्रिय कुर्मी समाज के बड़ी संख्या में लोग नए संयुक्त अनुविभागीय तहसील भवन से पैदल तहसील कार्यालय पहुंचे और प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार अंबर पंथी को ज्ञापन सोपा है।।