चंदेरी: बाहर के फजिल अहमद के साथ दो लोगों ने की मारपीट, पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी फजिल अहमद उम्र 28 वर्ष निवासी बाहर शहर ने बताया कि 2 मई की दोपहर करिबन 2:30 बजे मोटा माल वाली गली में नाजिम खान और आमिर खान ने मुझे बेवजह अश्लील गालियां दी जब मैने गाली देने से मना किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और मुझे जान से मारने की धमकी भी दी चंदेरी पुलिस ने दोनों युवको के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है