कांकेर: जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का हो शत-प्रतिशत सैचुरेशन, कलेक्टर ने बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश
Kanker, Kanker | Jan 24, 2024 कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिले से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में एलडब्ल्यूई प्रभावित क्षेत्रों में व्यक्तिमूलक योजनाओं एवं विभागीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा हुई। कलेक्टर ने बैठक में कहा कि जिले के दूरस्थ एवं संवेदनशील क्षेत्रों में कई ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें योजनाओं का लाभ नहीं मिला है।