मेरठ: मेरठ में युवक-युवती का हर्ष फायरिंग का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी
Meerut, Meerut | Jun 7, 2026 मेरठ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक और युवती कथित तौर पर हथियारों के साथ हर्ष फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में चर्चा का माहौल है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मेरठ के गंगानगर की है फिलहाल पुलिस मामले में अपनी जांच कर रही है