बनमनखी: नगर पंचायत जानकीनगर की सशक्त स्थाई समिति का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
बनमनखी। प्रखंड कार्यालय सभागार कक्ष में शुक्रवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था एवं शांतिपूर्ण माहौल के बीच नगर पंचायत जानकीनगर की सशक्त स्थाई समिति के तीन सदस्यों का निर्वाचन संपन्न हुआ। निर्वाचन में कुल 15 पार्षदों में से 13 पार्षदों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जबकि दो पार्षद अनुपस्थित रहे। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान जिला के वरिय उप समाहर्ता शिलीमा कुमारी,