गाज़ियाबाद: क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में सोसाइटी के फ्लैट में चल रहा था कुरान का पाठ, पूछताछ पर सिक्योरिटी गार्ड के साथ की मारपीट
थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में स्थित चित्रावन सोसाइटी में रविवार रात युवती के बीमार होने पर कुरान का पाठ कराया गया तो हंगामा खड़ा हो गया। लोगों ने आरोप लगा दिया कि फ्लैट को मदरसा बनाने की साजिश चल रही है। लौटते समय जब सिक्योरिटी गार्ड ने पूछताछ शुरू की तो उसकी पिटाई कर दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।