शिवपुरी शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और जल निकासी की समस्या को दूर करने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती गायत्री शर्मा ने गुरुवार दोपहर 1 बजे ठंडी सड़क स्थित बड़े नाले का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नाले में जमा गंदगी और सिल्ट को देखकर नाराजगी जताई और सफाई दरोगा सहित संबंधित कर्मचारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।