सहारनपुर: सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी कलीम को सदर बाजार क्षेत्र से किया गिरफ्तार
थाना सदर बाजार पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियोग में वांछित आरोपी कलीम को शुक्रवार दोपहर 2:00 बजे कल्सिया रोड पर कब्रिस्तान के पास से गिरफ्तार कर लिया। 16 मार्च 2026 को वादिया ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी कलीम, उसके भाई, पिता काला और माता इसरत ने उनकी पुत्री को गायब कर लिया। इसके आधार पर पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज हुआ।