बांका: 17 जून को राजद का जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन, तैयारी को लेकर बांका परिसदन में किया गया बैठक
Banka, Banka | Jun 14, 2026 राष्ट्रीय जनता दल जिला इकाई, बांका की ओर से 17 जून को जिला मुख्यालय पर प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को लेकर रविवार की शाम 5 बजे बांका परिसदन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा तय करते हुए इसे सफल बनाने पर विस्तार से चर्चा की।