साढ़ थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक की 16 वर्षीय नाबालिग बच्ची को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर भगा ले गया था। वहीं युवक के घर वालों ने बच्ची के पिता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की थी। घटना के 24 दिन बीत जाने के बाद साढ़ पुलिस ने चार के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया है। थाना प्रभारी ने बुधवार शाम 6:00 बजे बताया आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।