चरखी दादरी: चरखीदादरी में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली बाधित, बदलने में लगे कर्मचारी, DC ने दिए निर्देश
चरखी दादरी शहर में बुधवार रात को ट्रांसफार्मर खराब होने से शहर व साथ लगते ग्रामीण क्षेत्र में बिजली बाधित हुई है जिसके कारण शहरवासियों व ग्रामीणों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज वीरवार को सायं 4 बजे बिजली विभाग के कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने के लिए लगे हुए हैं और जल्द बिजली व्यवस्था ठीक होने की संभावना जताई जा रही है।