डीग: गांव इकलहरा में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में फायरिंग और झगड़ा, एक महिला सहित चार लोग घायल
Deeg, Bharatpur | Oct 10, 2025 शहर थाना कोतवाली क्षेत्र के गांव इकलहरा में शुक्रवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग और लाठी-डंडों से हमला हो गया। इस झगड़े में दोनों पक्षों के एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।