रामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ राजस्व कार्यों की बैठक
Rampur, Rampur | May 26, 2025 सोमवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों व तहसीलदारों को समय से अपने कार्यालय में उपस्थित रहने और ससमय जनसुनवाई करने के निर्देश दिये। उन्होंने एन्टी भू-माफिया पोर्टल को अपडेट करने के भी निर्देश दिये गये।