संग्रामपुर: संग्रामपुर में उप प्रमुख साधना देवी के कार्यालय का भव्य उद्घाटन, विकास को मिलेगी नई रफ़्तार
संग्रामपुर प्रखंड के नवनिर्वाचित उप प्रमुख साधना देवी के कार्यालय का शुक्रवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी गौतम कुमार एवं पूर्व प्रमुख सुधीर दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया।