नरवर: नरवर में गोवंश संरक्षण को लेकर रैली निकाली गई, ज्ञापन सौंपा
कस्बे में सोमवार को गोवंश संरक्षण की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत “एक खम्भी” स्थल से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में गोभक्त, संत समाज एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। रैली पुराना थाना, नया बस स्टैंड एवं जनपद कार्यालय मार्ग से होते हुए तहसील कार्यालय पहुंची। इस दौरान प्रतिभागियों ने गोवंश संरक्षण, संवर्धन एवं इसके लिए सख्त कानून बनाने की मांग