हिमाचल प्रदेश के आधुनिक निर्माता स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का 13 अक्टूबर को रिज मैदान पर अनावरण होगा। इसको लेकर शनिवार को 5 बजे लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह शहरी विधायक हरीश जनारथा ने अनावरण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे और विक्रमादित्य सिंह ने जरूरी दिशा निर्देश दिए ।