दंतेवाड़ा: नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकानों पर बुलडोजर कार्रवाई पर युवा कांग्रेस का विरोध
नकटी गांव में गरीब परिवारों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई पर युवा कांग्रेस ने विरोध जताया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों के लिए तत्काल पुनर्वास, मुआवजे और वैकल्पिक आवास की मांग की है। कांग्रेस ने सरकार से निष्पक्ष समीक्षा और मानवीय दृष्टिकोण अपनाने की भी अपील की है।