बटियागढ़: बटियागढ़ हटा मार्ग पर टोल प्लाजा के पास ऑटो से टकराया बाइक सवार,एम्बुलेंस से सिविल अस्पताल हटा रेफर
बटियागढ़ हटा मार्ग पर टोल प्लाजा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर ऑटो से टकरा गया,घायल मुलायम पिता अनरत काछी उम्र 26 वर्ष निवासी कबीरपुर को टोल टैक्स की एम्बुलेंस से इलाज के लिए सिविल अस्पताल हटा भेजा गया जंहा उसका उपचार जारी है घायल बाइक सवार हटा से अपने गांव कबीरपुर जा रहा था तभी टोल प्लाजा के पास ऑटो से टकरा गया।