शाहजहाँपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ददरौल विधानसभा के मदनापुर स्थित सरस्वती शिशु मन्दिर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री अरविन्द सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों और देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।